सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा पूर्व नगर सचिव अकील शानू के नेतृत्व में सपा साइकिल यात्रा बेगमपुरवा, बाबू पुरवा, मुंशी पुरवा, अजीत गंज बगाही से निकाली गई। आरोप लगाते हुए अकील शानू ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश का सत्यानाश कर दिया है। यह सिर्फ हिंदू मुस्लिम को बांटने का काम करते हैं। देश का विकास तो नहीं हुआ लेकिन विनाश जरुर किया है। आजम खान और उनके परिवार का जिस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है वह सभी के सामने है। अकील शानू ने साइकिल यात्रा में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के आम जनमानस के बीच में पर्चे बांटे। और अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में गिनाया। मुख्य रूप से उपस्थित अकील शानू, अयान खान, तंजीम अंसारी सोनू बक्सरिया आदि लोग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *