400 सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेंगे : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशू खान व उनकी टीम ने मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। वही अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मौके पर फेल चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है युवा बेरोजगार है। कानून व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। जनता मूड बना चुकी है भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का। विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लिया है। वहीं संजय सिंह व आशू खान ने कहा कि कानपुर की 10 विधानसभा सीटों को जीत कर हम आएंगे। सभी कार्यकर्ता प्रदेश और नगर कमेटी के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना साकार करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह, आशू खान, रोहित दीक्षित, अजय शुक्ला, रागेंद्र खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *