बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया राशन सामग्री का वितरण

जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया राशन सामग्री का वितरण

ग्राम सचिवों द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु किए जा रहे है हर संभव प्रयास

इस मुहिम को सफल बनाया जाना ही हमारा संकल्प:- सीडीओ

जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में स्थित ग्राम प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों को भोजन के पैकेट व राशन सामग्री का वितरण ग्राम सचिवों द्वारा किया जा रहा है। बताते चले कि ग्राम पंचायत डीलोलिया बांगर विकास खंड अमरौधा में बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों के लिए भोजन के 500 पैकेट वा राशन सामग्री का वितरण ग्राम प्रधान चौरा नीरज यादव जी वा सचिव दीपक सिंह के सहयोग से किया गया। जनपद के ग्राम सचिवों द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दैनिक भ्रमण करते हुए लोगो की समस्या का समाधान किया जा रहा है साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद ग्रामवासियों को हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की विशेष पहल से जनपद में शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम वासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *