जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षण, दिए गए निर्देश
कानपुर देहात 8 अगस्त 2021
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में जनपद में उर्वरकों की मांग को देखते हुए उपलब्धता एवं किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक बिक्री हेतु उर्वरक विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग के एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की गई तहसील डेरापुर में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र बर्मन के टीम द्वारा झींझक स्थित मैंसर्स श्याम मोहन शुक्ला के प्रतिष्ठान की गहन जांच की गई जिसमें 700 बोरी यूरिया एवं 1000 बोरी डीएपी उपलब्ध पाई गई, वही डीएपी का एक नमूना ग्रहण किया गया, पीओएस मशीन चालू हालत में पाई गई, विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन से व्यवसाय किया जा रहा है, स्टाक बोर्ड एवं रेट बोर्ड मौके पर नहीं पाया गया और बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाई गई, विक्रेता को निर्देशित किया गया कि आज ही बिक्री रजिस्टर एवं एक स्टाक रजिस्टर तैयार कर ले जिसमें क्रेता का पूर्ण विवरण मोबाइल नंबर सहित अंकित करें, जिससे फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सके, इसके साथ ही शुक्ला खाद भंडार झींझक के प्रतिष्ठान जांच की गई जिसमें पाया गया कि 3122 बोरी यूरिया एवं डीएपी 112 बोरी पाई गई, पीओएस मशीन चालू हालत में पाई गई, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर कंप्लीट नहीं था, ना ही स्टॉप बोर्ड एवं रेट बोर्ड प्रतिष्ठान पर नहीं लगाता विक्रेता को निर्देशित किया गया आज ही रजिस्टर तैयार कर ले एवं प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड लगाएं इनके यहां से दो नमूने भी गृहीत किए गए।
