फ्लाईओवर पर ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस

फ्लाईओवर पर ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, दिल्ली जा रहे 12 यात्री घायल

औरैया में उरई से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस रविवार देर रात करीब नौ बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर फ्लाईओवर पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस से आनन-फानन पहुंचाया गया।

उरई डिपो की बस उरई से दिल्ली जा रही थी। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लालपुर फ्लाई ओवर के पास ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। रोडवेज के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। औरैया डिपो के एआरएम आरएस चौधरी का कहना है कि आगे जा रहे ट्रक से बस भिड़ी है। घायलों में महिला यात्री नजमा की हालत गंभीर है। उसे सैफई अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, चालक आशीष पाठक को गंभीर चोट आई है। परिचालक भी घायल हुआ है। बस में 30 यात्री थे। अन्य यात्रियों को औरैया डिपो की बस से गंतव्य को रवाना किया गया।

ये हुए घायल: फिरदोस पत्नी रफीक, नजमा पत्नी इलियास निवासी पचराहा इटावा, शिवम गहलोत पुत्र रमेश गहलोत रिशिपुरम मेरठ, मधुर सिंरैया, इंद्रपाल पुत्र उदयवीर निवासी जगम्मनपुर जालौन, संतोष पत्नी राजबहादुर निवासी बंगला कुदाली जालौन, विशंभर सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी तन्जूनिया रीवा जनपद जालौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *