खेत की मेड़ काटने के विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

खेत की मेड़ काटने के विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

फर्रुखाबाद में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम पिता-पुत्र ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने लोहिया अस्पताल में स्वजन से घटना की जानकारी ली। बताया कि रामचहेते और उनके पुत्र शत्रुघन का नाम प्रकाश में आया है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

गांव मुरैठी निवासी 45 वर्षीय धनवीर यादव की डेढ़ बीघा जमीन है। गांव के रामचहेते और उनके पुत्र शत्रुघन उर्फ टिल्लू ने उनकी मेड़ काट दी। धनवीर के पुत्र शिवम ने मेड़ सीधी करने के लिए कहा। इस पर आरोपित गाली गलौज करने लगे। विवाद बढऩे पर आरोपितों ने धनवीर के सीने में गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। वहां पर डा. योगेंद्र मिश्रा ने धनवीर को मृत घोषित कर दिया। सीओ कायमगंज राजवीर ङ्क्षसह और थाना प्रभारी दिग्विजय ङ्क्षसह ने मामले की जांच की। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी रजनीला, चार पुत्र शिवम, सत्यम, सोनम और संगम दहशत में आ गए। शिवम ने बताया कि रामचहेते और उनके पुत्र शत्रुघन उर्फ टिल्लू ने मेड़ काट ली। उलाहना देने पर आरोपितों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि धनवीर यादव शिक्षक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *