कानपुर के जूही थाना अंतर्गत बसंती नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया दरअसल इस भीषण ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे 3 लोगो की दम घुटने से मौत हो गयी। जबकि 2 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक जूही के बसंती नगर इलाके में पूएं चन्द्र शर्मा आने परिवार के साथ ही रहते थे रविवार की रात क़ाफी ठंड थी जिससे बचने के लिए परिवार के सदस्य 90 वर्षीय पूरन चंद्र उनकी 85 वर्षीय पत्नी मिथला और 50 वर्षीय बेटे नरेंद्र की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 22 वर्षीय पोती निमिषा और 18 वर्षीय ध्रुव की हालत नाजुक बनी है। जब सुबह दूध वाला उनके घर पहुँचा तो उन्होंने गेट नही खोला तब उसने आसपास के लोगो से पूछा तो उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए जहाँ 3 लोगो की मौके ओर ही मौत हो गयी थी। जबकि दोनो बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दोनों बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है।
बाईट—रविन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण
