पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से अपनी टीम के साथ मिले शहर काजी विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
कानपुर आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने अपनी टीम के साथ पुलिस कमिश्नर कानपुर श्री अखिल कुमार से शिष्टाचार भेंट कर शहर के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही आने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर भी बात हुई पुलिस कमिश्नर ने शबे बरात रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर भी जानकारी मांगी जिस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई शहर काजी ने कहा कि यह शहर हमेशा से तालमेल से चलने वाला शहर है और यही इसकी खूबसूरती है जिस पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि आपका सहयोग हमेशा प्रशासन को मिलता रहा है और उम्मीद करता हूं आगे भी मिलेगा आपसी तालमेल से शहर की कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी जो पहली प्राथमिकता है इस मौके पर मुख्य रूप से अपर पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान राजेश श्रीवास्तव नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी महामंत्री महबूब आलम खान इस्लाम खान आजाद कारी अब्दुल मुट्टलिब मौलाना गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद है!
