कानपुर
कानपुर के थाना जाजमऊ इलाके में स्थित पुरानी चुंगी पर उस समय अफरा तफरी मच गई।जब किसी बात को लेकर दो पक्षों में आप में भिड़ंत हो गई।देखते देखते मामला इतना बड़ गया जब दोनो पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठा होकर मारपीट करने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगो को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।दो पक्षों हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय लोगो ने कैमरे पर आने मना करते हुए बताया की जाजमऊ चुंगी चौराहे पर दर्जनों अवैध ठेले लगते है।और पास ही एक अवैध कैंटीन और ठेलो में लोगो को शराब पिलाई जाती है।वही एक अज्ञात शराबी द्वारा ठेले के पास लघुशंका करने पर जब ठेले वाले ने मना किया तब शराबियो ने ठेले वालों की जमकर पिटाई कर दी।जिस पर क्षेत्रीय लोगो ने हस्तक्षेप कर पुलिस को सूचना जिसपर पुलिस सभी शराबियो और बावलियो को अपनी गिरफ्त में लेकर कार्यवाही कर रही ही।दबी जुबान से लोगो को यह कहते पाया गया की जाजमऊ चौराहे पर लगने वाले दर्जनों ठेलो पर पुलिस की अगुवाई में शराब पिलाई जाती है और आयदिन शराबियो द्वारा तांडव किया जाता है।जिसकी क्षेत्रीय लोगो ने जाजमऊ थाने में शिकायत भी की गई है।लेकिन कोई भी कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई।जिस वजह से ये बवाल हुआ है।
