जिलाधिकारी अपडेट 02 फरवरी 2024 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड घाटमपुर, बिधनू व पतारा का भी निरीक्षण किया गया। सभी विकास खण्ड परिसर में गन्दगी मिलने के दृष्टिगत समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर सप्ताह में एक दिन ब्लॉक में सफाई कर्मचारी लगाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी करायी जाये, निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण की भी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी घाटमपुर यागवेन्द्र वैश्य, सहित सभी सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
