लोकसभा उम्मीदवार गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा नामांकन कराया
नामांकन पदयात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
कानपुर, इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के कानपुर लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से प्रारंभ होकर कचहरी चेतन चौराहे तक पहुंची।नामांकन पदयात्रा के प्रारंभ होने की अवसर पर इंडिया गठबंधन दल के सभी घटक दल के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा आज मौजूद अपार जनसमूह साबित कर रहा है कि इस नामांकन पदयात्रा के स्वरूप में कानपुर लोकसभा से इंडिया का गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कहा कानपुर का सुंदर भविष्य कानपुर के लोगों के साथ मिलकर कानपुर का बेटा और भाई ही बनाएगा और पिछली यूपीए सरकार के बाद रुके हुए विकास कार्य इस प्रकार कराए जाएंगे जिससे कानपुर की जनता लाभान्वित हो और उनके बच्चों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े कानपुर में प्रेम और सौहार्द का वातावरण विकसित और कायम रखेंगे।नामांकन पदयात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने नामांकन पदयात्रा में आए हुए सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।नामांकन जुलूस में सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, आप अध्यक्ष अनुज शुक्ला ,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव अशोक तिवारी ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राम प्रसाद कनौजिया, विधायक अमिताभ बाजपेई ,हसन रूमी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, मिंटू यादव, बंटी ,पिंटू ठाकुर,सोहेल अख्तर अंसारी पूर्व विधायक सतीश निगम नेक चंद भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व महिला अध्यक्ष शबनम आदिल दिलीप शुक्ला ,डॉक्टर आरके जगत, टार्जन ,नूर आलम अज्जू,अमनदीप सिंह गंभीर, अरविन्द त्रिवेदी,संजय सिंह ,महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू ,अरुण दिवेदी, मनोज त्रिवेदी,हर प्रकाश, उपस्थित हुए!
