कानपुर
कानपुर के हैलट अस्पताल में कई जिले से मरीज इलाज को आते है. कुछ ठीक होकर जाते है तो कुछ ठीक नहीं भी हो पाते है. ऐसा ही एक केस हैलट अस्पताल में देखने को मिला जहाँ कन्नौज से एक एक्सीडेंट में 5साल के बच्चे को गंभीर हालात में हैलट अस्पताल में बच्चे को लाया गया.जहाँ बच्चे गंभीर हालात में था और डाक्टरों की एक टीम नें रात 3 बजे उपचार शुरू किया. एल एल आर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक आर. के सिंह नें बताया की ये एसिडेंट का केस था. एक्सीडेंट के कारण गाड़ी का हैंडल बच्चे की पेट में घुसने से आंत में छेद हो गया था. फिलहाल बच्चा अभी खतरे के बाहर है. बच्चे के परिवार वाले भी बहुत खुश है और डॉक्टरों को भगवान बता रहे है.
