जुही क्षेत्र की दर्जनों बस्तियों में पिछले एक साल व्याप्त सीवर समस्या के निराकरण को लेकर लगातार प्रदर्शन के बाद आज पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने मैट्रो के अधिशासी अभियंता आशीष, सहायक अभियंता तरूण पंजवानी, जलकल के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा और अवर अभियंता राजकुमार पटेल के साथ निरीक्षण करा कर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि जब से मैट्रो द्वारा बडी और गहरी सीवर लाइन को हटाकर कम व्यास की और बहुत कम गहराई पर सीवर लाइन डाली है तब से जुही की दर्जनों बस्तियों में सीवर समस्या विकराल हो चुकी है, कभी कभी गलियों के साथ ही साथ मंदिर व घरों में भी सीवर का मलमूत्र युक्त पानी भर जाता है, इसी दौरान पेयजल लाइन के स्थानांतरण के दौरान ही मैट्रो द्वारा की गयी गड़बड़ी के चलते जुही की बस्तियों की लगभग 15 हजार की आबादी के बीच पानी लो प्रेशर के चलते नहीं पहुंच पा रहा है। मैट्रो और जलकल के अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
2024-05-08
