किरायेदारों ने मकान मालिक के घर की महिलाओं के साथ करी मारपीट ।
न्याय की गुहार लगाने महिलाएं पहुंची पुलिस कमिश्नर के दरवाजे ।
कानपुर नगर क्षेत्र में आने वाले घाटमपुर थानाक्षेत्र में विनीता देवी पत्नी रामराज के मकान में विगत दो वर्षों से रोहित व सत्यम किरायेदार के रूप में रहते थे । कई महीनों से उनसे मकान खाली करने को कहा जा रहा था लेकिन वह मकान खाली नही कर रहे थे । जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी करी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई बल्कि पुलिस ने कहा कि ये उनका काम नही है ।
पुलिस कार्यवाही ना होने से किरायेदारों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने घर पर उस वक़्त महिलाओं पर हमला कर उनके साथ मारपीट करी जब घर पर कोई पुरुष मौजूद नही था । पीड़ित का आरोप ये भी है कि महिलाओ कि गले कि चेन, मंगलसूत्र भी हमालावर लूट ले गए।
पुलिस आयुक्त से मिल कर आज घायल महिलाओं ने इसकी शिकायत करी है लेकिन यहां से भी उन्हें कोई आश्वासन नही मिला बल्कि उन्हें न्यायालय जाने को कहा गया ।
