ककनपुर महराजपुर थानाक्षेत्र के सुभउली में परिवार के लोगों में ही आपस मे चले लाठी डंडे, कई लोग घायल ।
घायलों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।
महराजपुर थानेदार का अपना कानून चलता है, मेडिकल के पुलिस उपलब्ध नही है अपना मेडिकल खुद करवा कर आइए ।
कानपुर के महराजपुर गाँव मे जमीनी विवाद में एक ही परिवार के लोगों में जम कर लाठी डंडे चले, जानकारी के अनुसार लगभग 35 साल पहले परिवार में सर्वसहमति से बटवारा किया जा चुका है परंतु कल चाचा से जमीन को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था जिसमे आज परिवार के भाइयों में बात इतनी बद्व गयी कि लाठी डंडे चल गए । कई लोगों के सर फूटे है, पीड़ित पक्ष जब थाने पहुंचा तो वहां से उन्हें मेडिकल करवा कर आने को कहा गया । कानपुर की महराजपुर पुलिस का अपना ही अलग कानून चलता है, यदि आप किसी विवाद के कारण घायल हो जाएंगे तो आपको खुद से मेडिकल करवा कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी तब साहब कार्यवाही करेंगे ।
परिवार में मारपीट करने वालों में सूबेदार, सुंदर, राजेन्द्र, मुन्ना, पप्पू, और मोहित शामिल है ।
