अहिल्याबाई होलकर जी के 299वें जन्म दिवस पर आयोजित संस्कार सम्मेलन सभा
कानपुर शुक्रवार, समाजवादी पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं का संस्कारों की जननी अहिल्याबाई होलकर जी के 299वें जन्म दिवस पर आयोजित संस्कार सम्मेलन सभा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद के अध्यक्षता में शाम 5:00 बजे सपा कार्यालय नवीन मार्केट में आरंभ हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कहा कि संस्कारों की जननी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुआ था अहिल्याबाई होल्कर जी ने संस्कारों को अपने जीवन में महत्व देकर संघर्ष किया और राज्य की जनता की सेवा की वे आराधना तथा संस्कारो के बल से राजघराने की बहू बनी लेकिन अल्प समय में विधवा हो गई लेकिन उन्होंने संघर्ष में जीवन व्यतीत किया उन्होंने कहा था कि मैं मृत्यु और युद्ध से भयभीत होने वाली नारी नहीं हूं मैं अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी अन्य के खिलाफ संघर्ष करती रहूंगी। सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कहा की नई पीढ़ी को होलकर जी के संस्कारों से सीख लेनी चाहिए तभी हम प्रगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, कोषाध्यक्ष नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ल,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,संजय निषाद,जानकी वर्मा,वरुण जयसवाल,मुमताज मंसूरी,हेमंत गुप्ता,इशरत इराकी,मनोज चौरसिया,अतीक खान,खुर्शीद आलम,राकेश दीक्षित,अल्तमस सिद्दीकी,जस्वेन्द्र प्रताप निषाद,शादाब खान,तौसीफ सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे ।
