कानपुर
कानपुर की चिलचिलाती गर्मी की धूप से बचने के लिए, कानपुर कमिश्नरेट ने एनजीओ की मदद से सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों के लिए शहर के प्रमुख चौराहा कान चेम्बर्स पर लगाया तिरपाल ।
कानपुर में गर्मी का कहर लगातार जारी है, ऐसे में कानपुर कमिश्नरेट ने कुछ एनजीओ की मदद से सिग्नल पर रुकने वाले वाहन सवारों को राहत पहुंचाने के लिए कान चेम्बर्स चौराहे पर टेंट लगा कर छाया का इंतेज़ाम किया है । गर्मियों में यहां का औसत तापमान 40 से 42 डिग्री रहता है। लेकिन इधर कुछ दिनों से पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है ।
कान चेम्बर्स चौराहे पर सडक़ पर टेंट लगाया गया है यहां से गुजरने वाले लोग कानपुर पुलिस के इस प्रयास की प्रशंशा करते दिखे ।
