पान मसाला व तंबाकू को अलग-अलग दुकानों पर बिक्री करने की सरकारी आदेश के विरोध में आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया गया ।
कानपुर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम सिविल सप्लाई सुशीला अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया ।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अधिसूचना के तहत
उत्तर प्रदेश में अब एक ही दुकान में पान मसाला और तंबाकू की एक साथ बिक्री पर रोक लगा दी गई है । जिसके विरोध में आज व्यापार मंडल से जुड़े छोटे बड़े व्यापारियों ने इस आदेश को पूर्ण रूप से अव्यवहारिक बताया । उन्होंने बताया कि पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर गली नुक्कड़ और चौक, चौराहा तक फैला हुआ है । अधिकतम गरीब वर्ग के व्यापारी व्यापार करके अपने परिवारजनों का भरण पोषण करते हैं ।
इस नियम से छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न होना तय है । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मांग करी है कि पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर या तो पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए या इस नियम को समाप्त किया जाए ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी जिला महामंत्री दीपक शर्मा किशोर बुधरानी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी आदि मौजूद रहे ।
