कानपुर
थाना महाराजपुर अंतर्गत चलते पिकअप वाहन में लगी आग, ड्राइवर बाल बाल बचा
कानपुर के महराजपुर हाथीपुर पुल के पहले एक पिकअप गाड़ी UP78JN2504 में अचानक आग लग गयी ।
पिकअप गाड़ी ड्राइवर रितेश सैनी निवासी गोपालपुर थाना साढ के अनुसार वह खाली गाड़ी को लेकर एजेंसी टोकन बनवाने जा रहे थे, की तभी रास्ते मे हांथीपुर गाँव के पास चलती पिकउप ने आग पकड़ ली
ड्राइवर ने तत्काल ही गाड़ी सड़क किनारे लगा दी और आग बुझाने की कोशिश करने लगा, परंतु आग नही बुझी । तब फायर ब्रिगेड को सूचना दे कर बुलाया गया, मौके पर जाजमऊ फायर स्टेशन से फायर टैंकर की गाड़ी पहुंची और वाहन में लगी आग को बुझा दिया गया ।
फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नही है ।
2024-06-17
