*चौबेपुर ब्रेकिंग*,
*राशन की दुकानो तक गेहूं पहुंचने वाले ठेकेदार व उसके गुर्गे कर रहे हैं बड़ा खेल*,
राशन की दुकानों में गेहूं सप्लाई करने वाले ठेकेदार के गुर्गे कानपुर गोदाम से गेहूं उठाकर रास्ते में गेहूं को पानी डालकर करते हैं गीला जिससे गेहूं का वजन बढ़ जाता है और राशनदुकानदारो की दुकानों तक नहीं पहुंचाते हैं राशन,
चौबेपुर बिजली घर मैदान के पास गेहूं लदा ट्रक खड़ा करके दुकानदारों को वहीं से राशन ले जाने को बुलाते हैं ठेकेदार के गुर्गे,
दुकानदार जब अपने वाहन लेकर वहां पहुंचता है तो ठेकेदार के गुर्गे दुकानदारों को जबरन पानी से भीगा गेंहू देते है। जो वितरण की तारीख तक दुकानों में रखे रहने से कुंटलो सूख जाता है। जिससे राशन दुकानदारों को भारी नुकसान होता है।
वही कार्ड धारक भीगा हुआ गीला गेहूं लेने से करता है इंकार जिसको लेकर
राशनदुकानदार वह कार्ड धारकों के बीच होती है तू तू मैं मैं और राशन दुकानदार होता है बदनाम ,
राशन दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार के गुर्गे राशन देते समय करते हैं घटतोली, राशन दुकानदार के कांटे से नहीं तोलते हैं राशन,
गीला गेहूं व घटतोली का विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गे राशन दुकानदारों से करते हैं अभद्रता,
जिसको लेकर चौबेपुर के राशन दुकानदारों में भारी रोष,
