युवा अधिवक्ताओ के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुदान राशि दिलाना हमारा संकल्प:सुरेंद्र मैथानी
आज,अधिवक्तागण विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय पर पहुंचे और युवा अधिवक्ता अनुदान राशि के शीघ्र वितरण हेतु विधानसभा में लगाई गई याचिका के लिए अधिवक्तागण ने विधायक सुरेंद्र मैथानी का फूल मालाओं से स्वागत किया ।
इस अवसर पर आशीष गुप्ता ने कहा कि आपने हम युवा अधिवक्ताओं के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई अनुदान राशि योजना की राशि के वितरण को विधान सभा में रखने का कार्य किया है वह युवा अधिवक्ताओं के लिए मील का पत्थर है जिसके लिए हम आपका स्वागत करते हैं।
इसपर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा मैं अधिवक्ता हूं और जानता हूं कि युवा अधिवक्ता ही कल के नामचीन अधिवक्ता है उनके ज्ञानार्जन और उज्जवल भविष्य के लिए हमारी योगी सरकार युवा अधिवक्ताओ के कल्याणार्थ अनुदान राशि योजना लाई है अनुदान राशि का वितरण कराना मेरा संकल्प है। राशि के जल्द वितरण हेतु याचिका विधानसभा में लगाकर कर चुका हूं शीघ्र ही अनुदान राशि का वितरण भी शुरू कराने का प्रयास करूंगा।
।प्रमुख रूप से अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ नीरज निषाद मो रुखसार दिगंबर निषाद संदीप वर्मा अभिषेक शर्मा शिवम गंगवार प्रियम जोशी रहे।
