*स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण के लिए एमडीए / आईडीए कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।*
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ आज उर्सला अस्पताल से किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर शहर के सीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन ने किया । आगामी 10 अगस्त से घर घर जा कर स्वास्थ्य कर्मी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे ।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के क्रम में आज फाइलेरिया जागरूकता और मिशन की शुरुआत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर ने बताया कि आगामी 10 अगस्त से घर घर जा कर फाइलेरिया की दवा खिलाने के कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है । यह दवा सभी के लिए आवश्यक है, फाइलेरिया के मामले में हास्टपुष्ट व्यक्ति भी फाइलेरिया की चपेट में कभी भी आ सकता है, साल में एक बार दावा पीने से शरीर के भीतर पनप रहे परजीवी मार जाते है और फाइलेरिया का खतरा कम हो जाता है । इस दवा का कोई साइड इफेक्ट भी नही है । सभी सरकारी अस्पतालों में यह दवा मुफ्त भी पिलाई जाएगी किसी भी कारण से कोई व्यक्ति दावा पिलाने में छूट जाता है तो वह सरकारी अस्पताल में आ कर दावा पी सकता है ।
