कानपुर

 

शेख हसीना भारत छोड़ो, हिंदुओ पर अत्याचार बन्द करो, शंखनाद पार्टी ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दे कर करी मांग

 

बांग्लादेश में निहत्थे हिन्दू अल्पसंख्यकों की नृशंस हत्या, लूटपाट, उनके प्रतिष्ठानों में आगजनी, महिलाओं से बलात्कार व मन्दिरों को तोड़नेके विरोध में तथा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से बाहर भेजने की मांग को लेकर शंखनाद पार्टी ने आज कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से दिया ।

 

शंखनाथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू ने कहा बांग्लादेश में सेना द्वारा चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के बाद लगातार निहत्थे हिन्दू अल्पसंख्यकों की नृशंस हत्या, लूटपाट, उनके प्रतिष्ठानों में आगजनी, महिलाओं के साथ बलात्कार व हिन्दू मन्दिरों को तोड़ने की घटनाये लगातार हो रही है जिसका शंखनाद पार्टी घोर निंदा व विरोध करती है। बांग्लादेश के निर्माण के समय बाग्लादेश में लगभग 32 प्रतिशत हिन्दू आबादी थी परन्तु हिन्दुओं के प्रति दमनकारी एवं शोषण की राजनीति के कारण आज बांग्लादेश में हिन्दुओं की आबादी मात्र 7 प्रतिशत रह गयी है जिसे तख्ता पलट की आड़ में पूरी तरह समाप्त करने की साजिश की जा रही है । हम भारत सरकार से अपील करते है कि बांग्लादेश के हिन्दू अल्पसंख्यकों की जान माल की रक्षा के लिए अपने स्तर से तथा संयुक्त राष्ट्र संघ व अन्य वैश्विक संस्थाओं तथा अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार से दबाव डाल कर हिंदुओ के दमन को रोकें और हिंदुत्व की रक्षा करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *