कानपुर
”ठग्गू के लड्डू’ की दुकान पर छापेमारी, 6 सैंपल भरे गए
गंदगी मिलने पर दिया नोटिस
कानपुर में त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। विभाग ने ठग्गू के लड्डू पर बड़ी कार्यवाही करते हुए यहां 6 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ छापेमारी करी।
सहायक खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि आज सिविल लाइंस स्थित ठग्गू के लड्डू प्रतिष्ठान पर पिस्ता,सूजी, खोया, काजु युक्त लड्डू, स्पेशल लड्डू के 6 खाध नमूने भरे गए हैं उनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गंदगी मिलने पर नोटिस थमाया गया है।
