स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शालू सुनील कनौजिया के तत्वाधान में आज जूही में विशाल झंडा रोहण व सैकड़ो की संख्या में महिलाओं के साथ तिरंगा यात्रा का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ । हजारों लोगों की मौजूदगी में पार्षद शालू सुनील कनौजिया पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर तथा पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया द्वारा झंडा रावण किया गया इस दौरान राष्ट्रीय गीत व अन्य छोटे-छोटे बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम किया गया झंडा रावण के दौरान संपूर्ण जूही में लगभग 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश साहू सौरभ पासवान शानू नितिन पाल शिबू सिंह सुमन वर्मा गीता देवी नेहा नफीसा , प्रिया अर्चना मनीषा अनीता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
