कानपुर

 

कानपुर के ऐलान हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन में एक इंटरनेशनल आर्ट मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधाचार्या रुचि सेठ थीं, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस इवेंट का आयोजन इंटरनेशनल आर्ट ग्रुप “ब्रिटेन क्रिएटिविटी दुबई” की थीम से प्रेरित होकर किया गया था। ऐलान हाउस पब्लिक स्कूल, जो कि इंडियन एंबेसडर भी है, समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जो छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ उनकी एक्स्ट्रा प्रतिभाओं को भी निखारने का कार्य करते हैं।

 

इस बार कार्यक्रम की थीम “हिल द वर्ल्ड” थी, जिसमें प्रदेश भर के ICSE और CBSE बोर्ड से संबद्ध करीब 30 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस थीम के तहत बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला। उन्होंने अपनी पेंटिंग, आइडिया और जवाबों के माध्यम से पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपाय सुझाए।

 

इससे पहले भी ऐलान हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन में यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने अर्थ और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पर आधारित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा को देखा गया था।

 

कार्यक्रम के दौरान नर्सरी क्लास से लेकर उच्च कक्षाओं के छात्रों ने भी अपनी पेंटिंग्स और विचारों के माध्यम से लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए कि हमारी पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी पृथ्वी सुरक्षित नहीं रहेगी, तब तक मानव जाति का सुरक्षित रहना भी मुश्किल होगा।

 

प्रधाचार्या रुचि सेठ और स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। ओर साथ ही बताया कि आगामी 28 अगस्त को कार्यक्रम सेकेंड राउंड होगा और उसमें जो बच्चे विजेता होंगे उनको दुबई जाने का मौका मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *