कानपुर
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त वा पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना बिठूर के अंतर्गत इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जन्माष्टमी पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस ड्यूटी लगाने, ड्रोन व कैमरों की मदद से निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग की व्यवस्था आदि के संबंध में उचित दिशा निर्देश भी दिया।इस मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कानपुर पुलिस कदम कदम पर आम जनता के साथ है।
