कानपुर
कानपुर में सरेराह दो नाबालिक युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के मुताबिक यह घटना 10 दिन पहले की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ भौति स्थित कॉलेज से वापस लौट रही थी कि तभी रास्ते में पहले से ही मौजूद आरोपी अमित गौतम और उसके साथी अफरीदी ने पहले तो युवतियों का रास्ता रोका और फिर उसके साथ जबरन मारपीट करने लगा इस बीच जब उसकी सहेली ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी जबकि आरोपी का दूसरा साथी अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाता रहा वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक लगातार दोनों युवतियों के साथ मारपीट कर रहा है और रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने एक बार भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया युवतियों ने डर के चलते इस घटना के विषय मे किसी को भी नही बताया लेकिन बेखौफ आरोपियों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो के वायरल होते ही पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आनन फानन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
