कानपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन का कार्यक्रम आयोजित, पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई*

कानपुर। कलेक्ट्रेट परिसर के पुराने सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वी. एल. कुशवाहा (उपाध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसिएशन) और ओ. पी. त्रिपाठी (महामंत्री, पेंशनर्स एसोसिएशन) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश सिंह जी ने की जबकि संचालन का दायित्व वी. एल. गुलाविया जी ने निभाया। दुर्गा प्रसाद, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर्स और विभिन्न विभागों के सेवारत कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 सितम्बर 2024 को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पेंशनर्स और कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *