जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सोपा
कानपुर, शहीद वीर अब्दुल हमीद सोशल वेल्फेर ऑर्गनाईजेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा निसार अहमद सिद्दीकी के तत्वधान में एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी कानपुर नगर से मिला मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार जो ईद मिलाद उन नबी व जुलूस ए मुहम्मदी स.अ.वस्सल्लम है, जिससे हम सभी बड़े धूम धाम से मनाते है, लेकिन कुछ अवस्थाओं के कारण त्योहार बनाने में होने वाले वाली समस्याओं जिसमें सफाई, जल भराव लटकते बिजली के तार पैच वर्क आदि शहर के अन्य इलाकों के साथ-साथ रावतपुर मसवानपुर सैय्यद नगर, रोशन नगर शारदा नगर, हितकारी नगर काकादेव रहमत नगर प्रमुख मुद्दा है इसके साथ साथ शहर में अमनो अमान बरकरार रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चुस्त दुरुस्त कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने उक्त समस्यों के निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण के लिए आदेशित किया।
इस मौके पर इमरान खान एडवोकेट मोहम्मद राशिद अहमद रजा फरीदुद्दीन,नफीस अहमद नईमुद्दीन बाबू अली अंसारी जाकिर अली अब्दुल कलीम राजू मुस्लिम आजाद शकील अंसारी मोहम्मद मेराज लोग उपस्थित हुए।
