कानपुर 10 सितंबर
11 सितंबर से 17 सितंबर तक बूथ चलो सदस्यता अभियान
जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही होगी तय
आज क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने को लेकर आवश्यक बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा की 25 सितंबर तक सदस्यता का प्रथम चरण पूर्ण होगा जिसमे हम सभी कार्यकर्ताओं को बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर न्यूनतम 200 भाजपा के सदस्य बनाने है जिसको सभी जिलों को पूर्ण करना है 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक क्षेत्र के सभी 254 मंडलों में सदस्यता को लेकर बिंदुवार समीक्षा की जाएगी ।श्री गुप्ता ने कहा की À श्रेणी के बूथों पर भाजपा को मिले वोटो का 75% सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएं जाएं ।
क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा की सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी अपने अपने आवांटित बूथों पर आवश्यक रूप से प्रवास करेंगे जिनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर पर की जायेगी । सांसद विधायक विधान परिषद सदस्य प्रदेश स्तरीय नेता क्षेत्र स्तरीय पदाधिकारी C श्रेणी के बूथों पर प्रवास करके सदस्य बनाएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा की 11 सितंबर 17 सितंबर तक बूथ चलो सदस्यता करो अभियान में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 3449 शक्ति केंद्र पर भाजपा ने सदस्यता शक्ति केंद्र सहयोगी तैनात किए है जो 7 दिन तक बूथों पर नियमित प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे ये सभी शक्ति केंद्र सहयोगी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बनाएं गए है जिसमे सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्र पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारीयों को भी लगाया गया है ।
बैठक में यह भी तय किया गया की भाजपा बूथों पर पहुंच सभी वर्गों के लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करेगी और उनको सूचीबद्ध करते हुए उनसे संपर्क संवाद भी करेगी।
क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष/प्रभारी बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती कमलावती सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी,रामकिशोर साहू,संत विलास शिवहरे,पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता,अनिल यादव,सुनील तिवारी,पवन प्रताप सिंह,अनिल दीक्षित,नरेंद्र तिवारी,जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,शिवराम सिंह,दिनेश कुशवाहा,आनंद राजपाल,राजेश भदौरिया,दीप अवस्थी,राधेश्याम पांडे सहित सभी 17 जिलों के अध्यक्ष/प्रभारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सदस्यता अभियान की क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम की भी आज सूची जारी की जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नेताओं की मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी,क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह,सभी मोर्चों के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्र पाल पटेल,जय प्रकाश कुशवाहा,रीता शास्त्री,मोहित सोनकर,
प्रकोष्ठ/विभाग के लिए अनीता गुप्ता देवेंद्र देव गुप्ता,संजीव उपाध्याय,अशोक मिश्रा,संदीप ठाकुर
सभी 17 जिलों की बूथों पर मॉनिटरिंग टीम बना दी गई जिसका इंचार्ज आलोक शुक्ला को बनाया गया है ।
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने सभी मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों की बैठक कर कहा की प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश को अवगत कराएं।
