पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ग्वालटोली के नेतृत्व में ग्वालटोली पुलिस द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्र के एफ०एम० कालोनी के ग्राउण्ड के पास से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल वजन लगभग 07.149 किलोग्राम, बाजारू कीमत लगभग 1.5 लाख रूपये बरामद करते हुये अभियुक्ता प्रीति शर्मा (27) पत्नी हरिशचन्द्र शर्मा निवासी टिकरा कालोनी कच्ची बस्ती जरौली फेस 2 थाना गुजैनी कानपुर नगर व अभियुक्त हरीशचन्द्र शर्मा (34) पुत्र स्व देवराज शर्मा निवासी टिकरा कालोनी कच्ची बस्ती जरौली फेस 2 थाना गुजैनी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ग्वालटोली प्रवीन कुमार, उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला, आदित्य कुमार लोचव, सनोज कुमार पटेल, मंजेश सिंह, प्रदीप सिंह, हे0का0 मो0 सारिक, का0 केतन, सूर्यप्रकाश मिश्रा, म0का0 पूनम यादव शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *