उन्नाव

 

थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी उगू रेलवे क्रासिंग के आगे पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बाइक अज्ञात सवार युवको द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ मे एक युवक के पैर में गोली लगी है तथा उसका एक अज्ञात साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में घायल युवक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बढ़ी बाजार थाना सफीपुर जनपद उन्नाव के रुप में हुई है,जिसके कब्जें से एक तमंचा 315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा व 75,000 रुपये बरामद हुए है, घायल अश्वनी उपरोक्त को सीएचसी फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में अश्वनी उपरोक्त द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह दिनांक 09.09.2024 को छगनू प्रसाद पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम टिकरा जनपद उन्नाव के साथ थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम सुक्खू खेड़ा के पास हुई लूट की घटना में शामिल था, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *