कानपुर
सीसामऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में महिला सभा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी
छावनी विधानसभा के पदाधिकारी व पीड़ीए मिशन युवा टीम के कार्यकर्ता मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम बढ़ाने के लिए मतदाता बनो कैंप आयोजित करेगी
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है सीसामऊ विधानसभा सपा प्रत्याशी भारी मतों से विजई होगा
कानपुर रविवार समाजवादी पार्टी छावनी विधानसभा क्षेत्र व समाजवादी पार्टी महिला सभा के पदाधिकारी सदस्यों पीड़ीए मिशन युवा टीम के कार्यकर्ताओं वार्ड अध्यक्ष एवं प्रमुख नेताओं की मासिक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी व महिला सभा की अध्यक्ष सुलेखा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मासिक बैठक का संचालन महानगर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में महिला सभा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी महिला सभा की पदाधिकारी सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में वार्ड स्तर व बूथ स्तर पर महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करके सपा शासन काल व विधायक हाजी इरफान सोलंकी द्वारा कराए गए विकास कार्यों व सपा सरकार की उपलब्धियां से महिलाओं को अवगत कराकर सपा की अधिकृत प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलवाकर सीसामऊ विधानसभा में सपा का परचम फहराएगी।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल है तभी तो हाजी इरफान सोलंकी हमेशा हिंदू बाहुल्य क्षेत्र से भारी मतों से जीत दर्ज करके चार बार के विधायक बने क्योंकि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने विधायक हाजी इरफान सोलंकी को जी जान से चाहती है उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव जाति धर्म से हटकर विकास कार्य करवाए हैं।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा की छावनी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी अरमान खान व पीड़ीए मिशन युवा टीम के लोग पूरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बनाओ अभियान कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का कार्य करेंगे यह काम सिर्फ 18 अक्टूबर तक ही किया जाएगा छावनी विधान सभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलवाने के लिएअपना सब कुछ समर्पण कर देगा आज भाजपा शासन काल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है महिलाओं के साथ बलात्कार गैंग रेप छेड़खानी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम और रणनीति नहीं बनाकर महिला अपराध को बढ़ावा दे रही है।मासिक बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू सत्यनारायण गहरवार साहिबे आलम सोनू मोहम्मद अरशद राजू पहलवान अंसारी मोहम्मद अमीन बाबा सुलेखा यादव अनीता वर्मा सिंपल सिंह महबूब आलम शकील अहमद इम्तियाज आलम लालू सोनू वंदना दिवाकर सोनी गुप्ता लक्ष्मी देवी पासवान गुड्डी देवी कलीम भाई पप्पू भाई मन्नत भाई दानिश मोहम्मद यूनुस गोपाल ठाकुर नीरज सविता सोनू वर्मा विशाल कुमार अमर सिंह प्रमोद यादव प्रदीप पांडे नितिन कुमार रीता यादव बेबी कामिनी यादव मोना शैफाली सोनकर पुष्पा सविता पुष्पा कुशवाहा उर्मिला मीरा गुप्ता रईस अंसारी मोहम्मद आसिफ सफदर गाजी हेमंत गुप्ता मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद आसिफ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
