कानपुर
स्वरूप नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा मोतीझील कारगिल पार्क स्वरूप नगर कानपुर नगर के अंतर्गत महिलाओं / बालिकाओं की चौपाल लगाकर पंपलेट वितरण किए गए और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए #MissionShakti फेस-5 अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों 1090, 112, 1098, 1930, 1076, 108,181 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने के लिए सुझाव दिए गए एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवम उनकी सुरक्षा व समस्या का त्वरित निस्तारण का आश्वाशन दिया गया।
