बाजारों में रखे जाने लगे पिंक शौचालय,महिलाओं ने महापौर को बोला शुक्रिया

 

कानपुर।त्योहारों पर बाजारों मे खरीददारी करने वालो की काफी चहल पहल हो जाती है।विशेषकर महिलाएं हर पर्व व त्यौहार पर खरीददारी करने मे सबसे अग्रणी रहती है।परन्तु महिलाओं को शौचालयों के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।पुरूषों के लिए कुछ बाजारों में यूरिनल की व्यवस्था फिर भी है।

अब दीपावली का त्यौहार आ गया है।हर व्यापारी क्षेत्र खरीददारी करने वालो से गुलजार है।महिलाएं सबसे ज्यादा बाजारों की रौनक बडा रही है।महिला ग्राहकों की दिक्कतों को देखते हुए गोबिन्द नगर बाजार के व्यापारियों ने महापौर प्रमिला पांडेय से बाजार मे सचल पिंक शौचालय रखवाने की मांग की थी ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत बाजार में न हो।इसी मांग के तहत रविवार को गोबिन्द नगर थाने के पास नगर निगम द्वारा महिला पिंक शौचालय की व्यवस्था कराई गई।गोबिन्द नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य, गोबिन्द नगर व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अंकुर खन्ना,राजेन्दर मेहता, सरदार सतनाम सिंह सहित गुड्डी शर्मा, श्रीमती डा.सन्तोष अरोड़ा, निधी गेरा,रोजी,शालू एवं श्वेता सचदेव सहित आदि महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर को धन्यवाद दिया है।उद्घाटन भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने किया।प्रमुख रूप से राज बाबू गुप्ता,मनीष खन्ना, सरदार बलबीर सिंह, सुरेन्द्र गेरा, अवध बिहारी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *