कानपुर

 

वार्ड 14 में मेट्रो निर्माण के दौरा सीवर लाइन ध्वस्त हो गई थी। इसका वजह से क्षेत्र में सीवर भराव होने लगा, जिससे रहवासी काफी परेशान है। क्षेत्र की पार्षद शालू कनौजिया ने नाले में उतरकर सफाई कर विरोध दर्ज कराया। प्रशासन की खामियों को उजागर करने के लिए एक पार्षद ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल, वार्ड 14 के जूही बंबुरहिया के रहवासी सीवर भराव की समस्या से जुझ रहे हैं। इसके चलते महिला पार्षद शालू कनौजिया ने नाले में उतरकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने कि मेट्रो के निर्माण के दौरान पुरानी सीवर लाइन ध्वस्त हो गई थी। इसके चलते इलाके में सीवर भराव हो रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *