कानपुर
3 क्विंटल 46 किलोग्राम गांजा बरामद, अनुमानित कीमत 35 लाख, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
एक कंटेनर ट्रक और एक बोलेरो गाड़ी भी पकड़ी गई
कानपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और अरौल थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से 4 शातिर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा गया । पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 3 कुंतल 46 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया जिसकी कुल कीमत 35 लाख रुपया आंकी जा रही है । गिरफ्त में आए अभियुक्तों के पास से एक कंटेनर ट्रक और एक बोलेरो गाड़ी भी पकड़ी गई है । गांजा तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस पार्टी को पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने 50 हजार के इनाम की भी घोषणा की है ।
आज के समय में जैसे जैसे कानून का राज कायम करने के लिए पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने का काम कर रही है वहीं अपराधी भी दिन पर दिन शातिर होते जा रहे है । इसी कड़ी में आज कानपुर की क्राइम ब्रांच और अरौल पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक कंटेनर ट्रक में भर कर ले जाए जा रहे 3 कुंतल 46 किलो गांजा को धर दबोचा । खास बात ये रही कि ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक बोलेरो में शातिर अपराधी पूरे माल की सुरक्षा के लिए साथ साथ चल रहे थे ।
आज पुलिस सभागार में एक प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस आयुक्त क्राइम ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त उड़ीसा से ट्रैक में नशीला पदार्थ भर कर कानपुर में सप्लाई करने के लिए आ रहे थे लेकिन सटीक सूचना के आधार पर कानपुर देहात से कानपुर में दाखिल होते ही इन शातिरों को पकड़ लिया गया । पकड़े गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त कानपुर देहात का है बाकी तीन हरियाणा और पंजाब के रहने वाले है । पुलिस आयुक्त अपराध ने 14 सदस्यीय पुलिस पार्टी को 50 हजार के इनाम की भी घोषणा की है।
