कानपुर

संविधान दिवस के अवसर पर सम्भल के घटनाक्रम के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा पर मौन धरना दिया

कानपुर के फूलबाग में स्थित बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा पर आज शहर कांग्रेस कमेटी ने मैं धरना देते हुए सम्भल में हुए घटनाक्रम का विरोध प्रदर्शित किया । कानपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेसीजन 26 नवंबर से आगामी 26 जनवरी तक संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाएंगे ।

कांग्रेसी जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन भारत देश ने बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान को अपनाया था और हम कांग्रेसीजनों ने संविधान रक्षा का बीड़ा उठाते हुए ये घोषणा करी है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़के के नेतृत्व में 26 नवंबर से 26 जनवरी तक हम सभी संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाएंगे । वर्तमान सरकार संविधान की हत्या करने में लगी है जिसका जीवंत उदाहरण सम्भल की ताजा घटना है । सम्भल में लोकतंत्र की हत्या करते हुए जिस तरह से निर्दोष लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही करी है उससे आम जनमानस में भारी रोष व्याप्त है । संविधान रक्षा का संकल्प लेते हुए आज हमने ये प्राण लिया है कि संविधान की रक्षा के लिए हमें यदि अपने प्राणों की कुर्बानी भी देनी पड़ी तो हम देंगे ।
सम्भल की घटना में मारे गए सभी आम नागरिकों की मौत की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की है । गोली चलवा कर आम लोगों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है जो कांग्रेसी जनों को अस्वीकार है । सम्भल में संविधान की हत्या की गहरी साजिश रची गई इसकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए और दोषी उत्तर प्रदेश सरकार को हम चैन से बैठने नहीं देंगे ।
मौन धरने पर कांग्रेस के बैनर तले कानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नौशाद अलाम के साथ पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पवन गुप्ता और दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे ।

बाइट – नौशाद आलम मंसूरी (कानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *