नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी जीत का दावा किया

कानपुर गौशाला सोसाइटी का चुनाव होना है जिसको लेकर गुरुवार को 26 अगस्त को प्रत्याशियों ने क्षेत्रीय कार्यालय उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटीज़ व चिट्स कानपुर मंडल पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी जीत का दावा किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि यह चुनाव गौशाला सोसाइटी के अंतर्गत होता आ रहा है विशेष रूप से इसमें अध्यक्ष व महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्य गठित होते है जो अपनी सेवाएं गौशालाओ व गोवंश की सेवा के लिए बढ़चढ़कर ततपरता से देते आ रहे है। इस चुनाव के लिए घाटमपुर के एसडीएम को चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म, सोसाइटीज व चिट्स ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। वही आज अध्यक्ष पद के लिए पवन अग्रवाल व महामंत्री श्याम कृष्ण कनोडिया व उपाध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी पवन अग्रवाल ने बताया कि आज नामांकन दाखिल किया है इस चुनाव में 25 लोगो की कार्यकारिणी बननी है और इसके अंदर लगभग 765 सदस्य है हमारे परिवार शुरुआत से ही गायों की सेवा में ततपर रहा है उसी कड़ी में हम भी अपना योगदान देने की कोशिश करेंगे। वही महामंत्री पद के दावेदार श्याम कृष्ण कनोडिया ने भी नामांकन पर्चा भरने के बाद कहा कि हमारे परिवार का इस समिति में बड़ा योगदान रहा है उसी उम्मीद के साथ मै भी गौसेवा के लिए समर्पित होकर उनकी सेवा करूंगा। वही किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवधेश बाजपेई ने बताया कि बहुत सौहार्दपूर्ण ढंग से चुनाव होगा। वर्तमान में मैं इस सोसाइटी से उपाधयक्ष पद पर हु इस बार भी इसी पद पर नामांकन भरा है उनका उद्देश्य यह है कि गौसेवक बढ़चढ़कर गौ सेवा में अपना योगदान दे यदि संस्था अच्छे सदस्यों के साथ रहेगी तो गौ माता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *