भाजपा कानपुर उत्तर जिला की बैठक सम्पन्न

 

कानपुर, 02 दिसंबर।

भाजपा कानपुर उत्तर जिले की बैठक नवीन मार्केट कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री दीपू पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी 14 मंडलों के संगठन पर्व चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष श्री दीपू पांडेय ने सभी मंडलों के चुनाव अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 5 दिसंबर 2024 तक अपने-अपने मंडलों में बूथ अध्यक्ष के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन के पश्चात उनका जोरदार स्वागत किया जाना चाहिए, जिससे संगठन में उत्साह का वातावरण बने।

 

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के सभी 14 मंडलों के चुनाव अधिकारियों को बूथ अध्यक्ष चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री किट प्रदान कर दी गई है। इस किट में नामांकन फॉर्म, मतदाता सूची (बूथ पर बनाए गए प्राथमिक सदस्य), और अन्य चुनाव से संबंधित सामग्री शामिल है।

 

भाजपा संगठन की यह प्रक्रिया पार्टी की जमीनी संरचना को और सशक्त बनाएगी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आगामी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया।

बैठक में..अवधेश सोनकर, आनंद मिश्रा आशा पाल,अनुपम मिश्रा, विनय पटेल धीरज बाल्मिकी शिव बोधन मिश्र,.. राघवेंद्र मिश्रा अमित बॉथम, सहित सभी मंडल चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।

अनुराग शर्मा

– जिला मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर जिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *