नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मंगलपुर के जुरिया नहर किनारे युवक का शव किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। उसका एक हाथ कटा था साथ ही पैर की हड्डी नजर आ रही थी, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में लगी है।

जुरिया नहर पुल के पास किनारे झाड़ियों में 30 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह मिला तो खलबली मच गई। ग्रामीणों के साथ ही ग्राम प्रधान जुरिया रविद्र सिंह भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसका दायां हाथ नहीं था और पैर की हड्डी बाहर तक निकली थी। चेहरा क्षत-विक्षत था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कहीं हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि काफी दिन पुराना शव है और शिनाख्त मुश्किल हो रही है फिर भी प्रयासरत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा और उसके बाद कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *