पूरे देश मे हर साल 29 अगस्त हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मे मनाया जाता है । इसी क्रम में कानपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क में दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है यह जानकारी देते हुए गुरुवार को उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताई । उन्होंने कहा कि बीते कोरोना काल के एक वर्ष बाद पुनः हमे यह स्वर्णिम अवसर मिला है कि हम ग्रीनपार्क में हॉकी के जादूगर को डेडिकेट करते हुए उनके जन्मदिवस पर 2 दिवसीय अंडर14 हॉकी टूर्नामेंट मेन्ट आयोजित कर रहे ।जो रात की चमचमाती दूधिया रोशनी के बीच खेला जाएगा ,जिसका उद्देश्य कोरोना काल के बाद होने वाली दूसरी प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ीयो में ऊर्जा भरना है ।
उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को शाम 4 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा जो कि दूधिया रोशनी में देर रात तक चलेगा,ओर 29 अगस्त को उक्त प्रतियोगिता का भव्य समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा । उन्होंने बताया कि यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है तो उनके जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए बतौर उपहार 35 बच्चों को हॉकी किट व ट्रेक सूट भी प्रदान किये जायेंगे ।
2021-08-27
