41 वीं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजीप्रतियोगिता 2025 के लिए अपना चयन कराया
कानपुर, जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर की रत्नम दीक्षित व विदुषी शुक्ला ने इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में 41 वीं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजीप्रतियोगिता 2025 के लिए अपना चयन कराया कानपुर जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने यह जानकारी दी कि कानपुर से रत्नम दीक्षित व विदुषी शुक्ला ने 3 से10 जनवरी 2025 को जयपुर राजस्थान में होने वाली ४१ वी सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय तीरन्दाज़ी प्रतियोगिता में अपना चयन कराया । जिला तीरन्दाज़ी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर,संदीप पासवान ने बधाई दी
