कानपुर
सरकारी विधुत कर्मचारियों के प्रदर्शन से बिजली संविदा कर्मचारियों ने किया किनारा
बिजली संविदा कर्मचारी नही करेंगे कोई हड़ताल
पब्लिक एवं अकस्मिक विधुत सेवाऐं रखेगें बहाल
बिजली निजीकरण के संबंध में सरकारी विधुत कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन से बिजली संविदा कर्मचारियों ने किनारा कर लिया है फिलहाल आज 7 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन में संविदा कर्मचारी सम्मलित नहीं होगें।इसकी जानकारी देते हुए विधुत संविदा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह भोले ने बताया कि आज के प्रदर्शन में प्रदेश के 8 संविदा कर्मचारियों के संगठन हिस्सा नहीं लेगें।प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह भोले ने बताया कि यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष कुमार गोयल से अभी तक इस मामले में विधुत महासंघ पदाधिकारियों की स्पष्ट वार्ता नहीं हो सकी है जिस कारण बिना वार्ता आंदोलन में प्रतिभाग करना संविदा कर्मचारियों के लिए उचित नहीं है इसलिए संविदा महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आज 7 दिसम्बर को बिजली संविदा कर्मचारी पूर्व की भांति अपने कार्यो का निर्वाहन करते रहेगें और किसी भी सूरत में किसी भी धरना प्रदर्शन व आंदोलन में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
