देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित फैशन वीक में भाग लेने का सौभाग्य मिला

मर्तोलिया फिल्म्स के बैनर तले दो फिल्म रेप और रिक्शेवाला ने धूम मचा दी। जिसके बाद अब मर्तोलिया फिल्म्स अब अपनी तीसरी फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। जिसमें हीरोइन से लेकर धीरे-धीरे सभी को फाइनल किया जा रहा है। इसी क्रम में मर्तोलिया फिल्म्स के प्रड्यूसर विजय सिंह मर्तोलिया ने यह जानकारी दी यह मुकेश दुबे हैं, जो लखनऊ के नवाबों के शहर के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। पिछले 4 वर्षों से फैशन उद्योग का हिस्सा है। और देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित फैशन वीक में भाग लेने का इन्हें सौभाग्य मिला है। एशियन डिजाइनर वीक, यू एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक, दिल्ली रनवे वीक, एशिया लाइफस्टाइल फैशन वीक ऑरा फैशन वीक और भी बहुत कुछ। आईएनआईएफडी से स्नातक के रूप में, अपने संग्रह के माध्यम से भारतीय कपड़ों और खादी को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने और फैशन के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल स्थिरता लाने का प्रयास करते हैं। शो और प्रदर्शनियों के माध्यम से टिकाऊ फैशन को बढ़ावा देने के विनम्र और ईमानदार प्रयासों को बिपाशा बसु द्वारा बेस्ट डिज़ाइनर अवार्ड मिस्टर और मिस इंडिया एशिया जैसे पुरस्कारों और सम्मानों के माध्यम से उद्योग के लोगों ने खूब सराहा है। महिमा चौधरी, रजनीश दुग्गल, सना खान, हिमांशी खुराना, प्रियांक शर्मा, अली फजल जैसी हस्तियों ने मुकेश दुबे के शो में रैंप वॉक किया है। मर्तोलिया फिल्म्स की बहुत जल्द आने वाली पिक्चर में ड्रेस डिजाइनिंग का काम भी मुकेश दुबे ने ही किया है जो बड़ी सराहनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *