अधिवक्ताओ को जागरूकता कैम्प लगा दी

 

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बार एसोसिएशन पर लगा जागरूकता शिविर

 

कानपुर, अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता कल्याण जागरूकता शिविर लगाया गया। जागरूकता कैम्प का उद्घाटन अमित सिंह महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन ने करते हुए कहा कि जागरूकता कैम्प से अधिवक्ताओं को प्रदेश की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है इस अधिवक्ता हितार्थ कार्य की हम सराहना करते है।

संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि हर वर्ष लगाए जा रहे अधिवक्ता कल्याण जागरूकता कैम्प का उद्देश्य अधिवक्ताओं को प्रदेश में लागू सभी अधिवक्ता हितकारी योजनाओं की जानकारी देना है अधिवक्ता और उनके परिवार को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से कैसे मिलेगा की भी जानकारी शिविर में दी गई । साथ ही सभी योजनाओं के फार्म भी निःशुल्क प्रदान किए जाते है।

आज 231 अधिवक्ताओं ने कल्याणनिधि योजना की सदस्यता ली । 16 अधिवक्ताओं की सदस्यता बहाल कराई और 3 मृत्यु अनुदान योजना के फार्म वितरित किए गए।प्रमुख रूप से उमा शंकर गुप्ता चेयरमैन एल्डर कमेटी राम नवल कुशवाहा अरविंद दीक्षित सजीव कपूर शिवम गंगवार नवनीत पाण्डे गुरमीत सिंह अंकुर गोयल पंकज दीक्षित सी के सर्राफ संदीप वर्मा कंचन गुप्ता अतुल सिंह विनय मिश्रा आनंद सेठी इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *