मुंसिफ रिजवी की धर्मिक-सामाजिक सेवा पर प्रकाश डाला

स्वर्गीय हाजी मुंसिफ अली रिज़वी की याद में ग्वालटोली मक़बरा में सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी धार्मिक व सामाजिक सेवा पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हुसैनी फेडरेशन के चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी ने कहा हाजी मुंसिफ अली रिज़वी लोगो की निस्वार्थ सेवा करते थे ।हुसैनी फेडरेशन में पिछले 50 वर्षों से बराबर हम सबकी हौसला अफजाई करते रहे। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनको हमेशा याद किया जाता रहेगा जलसे के अंत में हुसैनी फेडरेशन के पदाधिकारियों को हुसैनी रत्न अवार्ड व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाजी कबीर ज़ैदी,अली अख्तर रिज़वी, क़मर अब्बास आबिदी, रईसुल हसन रिज़वी, एहसान हुसैन, डा मोहम्मद अब्बास,रिजवान मुश्ताक़,सग़ीर अंजुम, यूसुफ़ जाफरी,ताजदार हुसैन,ज़ामिन रिज़वी,आसिफ़ अब्बास,ज़की हुसैन,क़मर अब्बास रिज़वी,नासिर रिज़वी,रज़ी अब्बास,मोहम्मद अब्बास, नाज़ आलम,शोयब ज़ैदी,कल्बे अब्बास नक़वी,विकार हुसैन ज़ैदी,डॉ मोहम्मद आमिर, डॉ ज़ुल्फ़िकार अली रिज़वी,आसिफ़ रिज़वी,अयाज़ हैदर रिज़वी, और फुरकान हैदर रिज़वी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *