
कानपुर
आपने जुड़वा बच्चों के बारे में बहुत सुना होगा।परंतु आज एक बताते हैं जुड़वा स्कूटी के बारे में।
एक ही नंबर व एक ही रंग की दो स्कूटी अचानक आरटीओ कार्यालय पहुच गयी।दोनों का नंबर UP 78 HF 8687 है दोनों का रंग नीला है।ए.आर.टी.ओ आलोक कुमार ने जांच की तो एक वाहन लखनऊ तो दूसरा कानपुर आरटीओ में रजिस्टर्ड मिला।एक वाहन की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट में होलोग्राम से छेड़छाड़ की गई है।काकादेव थानाअध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया, आरटीओ से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जायेगी।
