भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आज क्षेत्रीय मुख्यालय में पत्रकार साथियों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व 2024 शुरू किया है। पहले चरण में ढाई करोड़ साधारण सदस्य बनाए गए प्रदेश में दो लाख सक्रिय सदस्य अगले चरण में बनाए गए वहीं 1.62 लाख स्थानीय समितियों का बूथ गठन का कार्य पूर्ण हो गया है। 15 तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव व 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष व फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। हम लोकतांत्रिक तरीके से गठन करते हैं। बूथ पर 11 लोग रहेंगे। साधारण छह, सक्रिय तीन व संगठन का अलग है। अबकी बार 1.83 से आगे ढाई करोड़ सदस्य बन बन चुके है क्षेत्रीय बैठक में मंडल व जिलों के चुनाव पर चर्चा करेंगे। प्रदेश सह प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का संगठन चुनाव देख रहे है ।

पत्रकार साथियों के सवालों का जवाब देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव का बिल पास होने वाला है, इसके लिए प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी है। प्रयास है कि एक चुनाव हो एक समय में।

सीसामऊ में बार-बार हार देखनी पड़ रही है का जवाब देते हुए कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते है हम हार के कारणों छानबीन की है अगली बार हम सीसामऊ को ठीक करेंगे और जीतेंगे उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं।

सरकार के काम लेकर जनता के बीच जाएंगे। 2027 में हम सीसामऊ सहित उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे ।

मुझे कार्यकाल के बीच मे काम मिला था। इसलिए बढ़ाया गया। 2023 में चुनाव, फिर 2024 लोकसभा के कारण बढ़ा। स्वतंत्रदेव जी का कार्यकाल मानते हुए चुनाव कराया जा रहा। किसी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल दो बार से ज्यादा नहीं रहेगा।

संभल में हुए उपद्रव पर सपा मुखिया के बयान का जवाब देते हुए कहा कि वहां हिन्दू पक्ष का कहना है कि वहां हरिहर मंदिर है। उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। एक वर्ग ने सर्वे टीम का घेराव कर पथराव किया। वर्चस्व की राजनीति संभल के दो परिवारों का हिस्सा है। सम्भल के लोगों को उसका दर्द झेलना पड़ रहा है सपा मुखिया संभल को लेकर केवल राजनैतिक रोटियां सेक रहे है जिसको जनता समझ रही है ।

वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *